चालीसा
श्री पितर चालीसा (Shri Pitru Chalisa in Hindi) - पाठ, लाभ, विधि व अर्थ
श्री पितर चालीसा पितर की स्तुति में श्रद्धा से पढ़ी जाने वाली एक लोकप्रिय चालीसा है।
इस पाठ में पितर के गुण, कृपा, संरक्षण और भक्ति भाव का सुंदर वर्णन मिलता है।
इसे विशेष रूप से प्रातःकाल तथा विशेष साधना दिवस के समय श्रद्धा के साथ पढ़ा जाता है।
यह श्री पितर चालीसा भक्ति और शैक्षिक उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया है। पारंपरिक पाठों में क्षेत्रीय पाठांतर, उच्चारण या पंक्ति-विन्यास का अंतर मिल सकता है। श्री पितर चालीसा के मूल पारंपरिक स्रोतों पर Hindi Chalisa स्वामित्व का दावा नहीं करता। यदि आपको किसी पृष्ठ में पाठांतर या त्रुटि दिखे तो हमें सूचित करें और विस्तृत नीति के लिए Disclaimer देखें।
विषय सूची
श्री पितर चालीसा (पूरा पाठ - शुद्ध हिंदी में)
दोहा
हे पितरेश्वर आपको दे दियो आशीर्वाद।
चरणाशीश नवा दियो रखदो सिर पर हाथ॥
सबसे पहले गणपत पाछे घर का देव मनावा जी।
हे पितरेश्वर दया राखियो करियो मन की चाया जी॥
चौपाई
पितरेश्वर करो मार्ग उजागर। चरण रज की मुक्ति सागर॥
परम उपकार पित्तरेश्वर कीन्हा। मनुष्य योणि में जन्म दीन्हा॥
मातृ-पितृ देव मनजो भावे।सोई अमित जीवन फल पावे॥
जै-जै-जै पित्तर जी साईं।पितृ ऋण बिन मुक्ति नाहिं॥
चारों ओर प्रताप तुम्हारा।संकट में तेरा ही सहारा॥
नारायण आधार सृष्टि का।पित्तरजी अंश उसी दृष्टि का॥
प्रथम पूजन प्रभु आज्ञा सुनाते।भाग्य द्वार आप ही खुलवाते॥
झुंझुनू में दरबार है साजे।सब देवों संग आप विराजे॥
प्रसन्न होय मनवांछित फल दीन्हा।कुपित होय बुद्धि हर लीन्हा॥
पित्तर महिमा सबसे न्यारी।जिसका गुणगावे नर नारी॥
तीन मण्ड में आप बिराजे।बसु रुद्र आदित्य में साजे॥
नाथ सकल संपदा तुम्हारी।मैं सेवक समेत सुत नारी॥
छप्पन भोग नहीं हैं भाते।शुद्ध जल से ही तृप्त हो जाते॥
तुम्हारे भजन परम हितकारी।छोटे बड़े सभी अधिकारी॥
भानु उदय संग आप पुजावै।पांच अँजुलि जल रिझावे॥
ध्वज पताका मण्ड पे है साजे।अखण्ड ज्योति में आप विराजे॥
सदियों पुरानी ज्योति तुम्हारी।धन्य हुई जन्म भूमि हमारी॥
शहीद हमारे यहाँ पुजाते।मातृ भक्ति संदेश सुनाते॥
जगत पित्तरो सिद्धान्त हमारा।धर्म जाति का नहीं है नारा॥
हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाई।सब पूजे पित्तर भाई॥
हिन्दु वंश वृक्ष है हमारा।जान से ज्यादा हमको प्यारा॥
गंगा ये मरुप्रदेश की।पितृ तर्पण अनिवार्य परिवेश की॥
बन्धु छोड़ना इनके चरणाँ।इन्हीं की कृपा से मिले प्रभु शरणा॥
चौदस को जागरण करवाते।अमावस को हम धोक लगाते॥
जात जडूला सभी मनाते।नान्दीमुख श्राद्ध सभी करवाते॥
धन्य जन्म भूमि का वो फूल है।जिसे पितृ मण्डल की मिली धूल है॥
श्री पित्तर जी भक्त हितकारी।सुन लीजे प्रभु अरज हमारी॥
निशदिन ध्यान धरे जो कोई।ता सम भक्त और नहीं कोई॥
तुम अनाथ के नाथ सहाई।दीनन के हो तुम सदा सहाई॥
चारिक वेद प्रभु के साखी।तुम भक्तन की लज्जा राखी॥
नाम तुम्हारो लेत जो कोई।ता सम धन्य और नहीं कोई॥
जो तुम्हारे नित पाँव पलोटत।नवों सिद्धि चरणा में लोटत॥
सिद्धि तुम्हारी सब मंगलकारी।जो तुम पे जावे बलिहारी॥
जो तुम्हारे चरणा चित्त लावे।ताकी मुक्ति अवसी हो जावे॥
सत्य भजन तुम्हारो जो गावे।सो निश्चय चारों फल पावे॥
तुमहिं देव कुलदेव हमारे।तुम्हीं गुरुदेव प्राण से प्यारे॥
सत्य आस मन में जो होई।मनवांछित फल पावें सोई॥
तुम्हरी महिमा बुद्धि बड़ाई।शेष सहस्र मुख सके न गाई॥
मैं अतिदीन मलीन दुखारी।करहु कौन विधि विनय तुम्हारी॥
अब पित्तर जी दया दीन पर कीजै।अपनी भक्ति शक्ति कछु दीजै॥
दोहा
पित्तरौं को स्थान दो तीरथ और स्वयं ग्राम।
श्रद्धा सुमन चढ़ें वहां पूरण हो सब काम॥
झुंझुनू धाम विराजे हैं पित्तर हमारे महान।
दर्शन से जीवन सफल हो पूजे सकल जहान॥
जीवन सफल जो चाहिए चले झुंझुनू धाम।
पित्तर चरण की धूल ले हो जीवन सफल महान॥
समाप्त------------------------
>
हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमारे साथ Telegram पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें
shradhh paksh 2023: पितृ पक्ष से संबंधित संपूर्ण जानकारी जानें एक क्लिक पर
वेबदुनिया पर पढ़ें :
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
ज़रूर पढ़ें
हिंदू पुराण ज्योतिष नास्त्रेदमस बाबा वेंगा और भविष्य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां
विभिन्न पौराणिक ग्रंथों नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों बाबा वेंगा के कथनों और आधुनिक ज्योतिषीय गणनाओं का विश्लेषण करने पर 6 ऐसी बातें निकलकर आती हैं जो इन सभी में 'कॉमन' या एकसमान हैं। यह इस बात का संकेत है कि दुनिया एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रही है। यहाँ श्लोक और तर्कों के साथ उनका विवरण दिया गया है।
सूर्य का मीन राशि में गोचर: इन 6 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के नए रास्ते
Effect of Sun in Pisces:15 मार्च 2026 को सूर्यदेव शनि की कुंभ राशि से निकलकर बृहस्पति देव की मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में 6 राशियों को इस गोचर से मिलेगा बड़ा लाभ और किस्मत के दरवाजे खुल जाएंगे। चलिए जानते हैं कि कहीं आपकी राशि को मिस नहीं हो गई है।
चैत्र नवरात्रि 2026: घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें कलश स्थापना का सही समय
Chaitra Navratri ghatasthapana Date 2026: चैत्र माह की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ होता है। इस बार अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 19 मार्च 2026 गुरुवार को यह नवरात्रि प्रारंभ हो रही है। इस बार नवरात्रि का यह त्योहार 19 मार्च गुरुवार से प्रारंभ होकर 27 मार्च 2026 शुक्रवार तक चलेगा। चलिए जानते हैं प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है।
हिंदू नववर्ष 2083 के कौन है वर्ष का राजा और मंत्री किन राशियों पर रहेगा शुभ प्रभाव
Hindu navvarsh 2083:19 मार्च 2026 से हिन्दू नववर्ष 2083 प्रारंभ होगा। इस वर्ष 'रौद्र' नामक संवत्सर प्रारंभ हो रहा है। हिंदू नववर्ष के राजा बृहस्पति और मंत्री मंगल रहेंगे। जब गुरु और मंगल का संयोग बनता है तो इसे धर्म योद्धा योग कहते हैं। इस दिन को गुड़ी पड़वा कहते हैं। इस दिन से नए दिन प्रारंभ होते हैं। अमान्त कैलेंडर के अनुसार हिंदू नववर्ष कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा से प्रारंभ होता है जबकि पूर्णिमांत कैलेंडर के अनुसार चैत्र प्रदिपदा से प्रारंभ होता है। दोनों का ही अपना अलग अलग महत्व है परंतु सर्वमान्य चैत्र प्रतिपदा का ही माना गया है।
विक्रम संवत सबसे प्राचीन होने के बाद भी भारत का राष्ट्रीय कैलेंडर क्यों नहीं बना? जानिए 3 बड़े कारण
भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में कई प्रकार के संवत और पंचांगों का प्राचलन था लेकिन सभी का आधार विक्रम संवत का फॉर्मेट ही था। भारत में विक्रम संवत सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से सबसे अधिक लोकप्रिय है फिर भी शक संवत को राष्ट्रीय कैलेंडर बनाया गया। आखिर इसके के पीछे क्या कारण रहे हैं?
वीडियो
और भी वीडियो देखें
धर्म संसार
चैत्र नवरात्रि सप्तमी 2026: नवपत्रिका पूजा का रहस्य प्रकृति के 9 रूपों में माँ दुर्गा का आगमन
Shardiya navratri saptami 2026: सप्तमी की देवी कालरात्रि हैं। शारदीय नवरात्रि में नवपत्रिका पूजा सप्तमी के दिन होती है। इसी दिन निशा पूजा भी होती है। असम बंगाल और ओडिशा में नवपत्रिका पूजा का खास महत्व होता है। नवपत्रिका को कलाबाऊ पूजा भी कहते हैं। इस बार यह पूजा 25 मार्च 2026 बुधवार के दिन होगी। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी तिथि अपने साथ एक अद्भुत परंपरा लेकर आती है जिसे हम 'नवपत्रिका पूजा' के नाम से जानते हैं। यह केवल एक अनुष्ठान नहीं बल्कि साक्षात प्रकृति के माध्यम से शक्ति की आराधना है। आइए जानते हैं क्या है यह रहस्यमयी और पवित्र परंपरा।
रामनवमी 2026: 26 या 27 मार्च कब मनाएं? जानिए सही तारीख तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
ram navami kab hai 2026 date: साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर पंचांग भेद और गणना के कारण ज्योतिषियों व पंडितों के बीच दो अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं। कुछ विद्वान 26 मार्च को तो कुछ 27 मार्च को राम नवमी मनाना उचित मान रहे हैं। आइए जानते हैं दोनों पक्षों के तर्क और शुभ मुहूर्त।
Mata kalratri: नवरात्रि की सप्तमी की देवी मां कालरात्रि: अर्थ पूजा विधि आरती मंत्र चालीसा कथा और लाभ
Maa Mata kalratri शारदीय या चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन यानी सप्तमी को माता कालरात्रि की पूजा होती है। जानिए माता की पूजा विधि आरती कथा मंत्र शैलपुत्री की चालीसा स्तुति अर्थ लाभ आदि संपूर्ण जानकारी।
Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च 2026)
Today 24 March 2026 horoscope in Hindi : आज 24 मार्च 2026 मंगलवार का दिन क्या लाया है मेष से लेकर मीन राशि के लिए यहां जानें डेली होरोस्कोप के अनुसार वेबदुनिया पर दैनिक राशिफल के बारे में एकदम सटीक जानकारी...
Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय
24 March 2026 Today Shubh Muhurat:क्या आप आज कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं? या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं? ज्योतिष और पंचांग के अनुसार किसी भी शुभ कार्य को सही मुहूर्त में करने से सफलता की संभावना बढ़ जाती है। 'वेबदुनिया' आपके लिए लेकर आया है 24 मार्च 2026 का विशेष पंचांग और शुभ-अशुभ मुहूर्त। आइए जानें आज का दिन आपके लिए क्या लेकर आया है।
श्री पितर चालीसा का अर्थ
श्री पितर चालीसा में पितर के दिव्य गुण, कृपा, संरक्षण और भक्ति भाव का वर्णन मिलता है। इसका भावार्थ भक्त को श्रद्धा, धैर्य और आत्मिक शक्ति की ओर प्रेरित करता है।
- पितर की कृपा और संरक्षण का स्मरण।
- भक्ति, विनम्रता और समर्पण की भावना को मजबूत करना।
- जीवन में धैर्य, सकारात्मकता और आत्मिक संतुलन लाना।
- नियमित पाठ से साधना और श्रद्धा में स्थिरता बढ़ाना।
श्री पितर चालीसा पढ़ने के लाभ
🌿 आध्यात्मिक लाभ
- आत्मिक शांति और भक्ति में वृद्धि।
- पितर के प्रति श्रद्धा गहरी होती है।
- साधना में स्थिरता आती है।
🧠 मानसिक लाभ
- तनाव और चिंता में कमी।
- एकाग्रता और आत्मविश्वास में वृद्धि।
- कठिन समय में धैर्य का भाव।
💪 शारीरिक लाभ
- सकारात्मक दिनचर्या का निर्माण।
- मानसिक शांति के कारण विश्राम का अनुभव।
- नियमित जप-पाठ से अनुशासन बढ़ता है।
🔥 संकट निवारण
- भय और नकारात्मकता में कमी।
- कठिन समय में आस्था और सहारा मिलता है।
श्री पितर चालीसा पढ़ने की विधि (सरल और प्रभावी)
श्री पितर चालीसा का पाठ श्रद्धा, शुद्धता और नियमितता के साथ किया जाए तो उसका आध्यात्मिक प्रभाव और अधिक गहरा होता है।
🕉️ 1. समय (कब पढ़ें?)
- प्रातःकाल - विशेष रूप से शुभ।
- विशेष साधना दिवस - विशेष साधना के लिए उत्तम।
- प्रातःकाल या शांत सायंकाल में पाठ किया जा सकता है।
🧼 2. तैयारी
- स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- शांत और साफ स्थान चुनें।
- ईष्ट देव की तस्वीर या प्रतिमा के सामने बैठें।
- दीपक, धूप और जल रखें।
🔔 3. पाठ प्रारंभ से पहले
- दीपक जलाकर मन को शांत करें।
- कुछ क्षण आँखें बंद कर गहरी सांस लें।
- यदि चाहें तो अपने इष्ट मंत्र का स्मरण करें।
📖 4. पाठ कैसे करें?
- स्पष्ट उच्चारण और श्रद्धा के साथ पढ़ें।
- बीच में अनावश्यक बातचीत न करें।
- यदि मन भटके, तो पुनः पाठ पर ध्यान केंद्रित करें।
🔁 5. कितनी बार पढ़ें?
- दैनिक: 1 बार।
- 7 बार: विशेष प्रार्थना के लिए।
- 11 बार: संकल्पपूर्वक साधना के लिए।
- 40 दिन: गंभीर आध्यात्मिक अनुशासन में।
🙏 6. पाठ के बाद
- ईश्वर को धन्यवाद दें।
- अपनी मनोकामना शांत मन से कहें।
- 1-2 मिनट मौन ध्यान करें।
श्री पितर चालीसा से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
श्री पितर चालीसा में क्या वर्णित है?
श्री पितर चालीसा कब पढ़नी चाहिए?
क्या श्री पितर चालीसा का पाठ घर पर किया जा सकता है?
श्री पितर चालीसा कितनी बार पढ़नी चाहिए?
श्री पितर चालीसा पढ़ने से क्या लाभ होते हैं?
निष्कर्ष
श्री पितर चालीसा का श्रद्धापूर्वक और नियमित पाठ भक्त को भक्ति, आत्मिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा की ओर प्रेरित करता है।