शिव पूजा विधि के लिए वेब पोस्टर पूजा विधि

शिव पूजा विधि (Shiv Puja Vidhi in Hindi) - सामग्री, क्रम, मंत्र और संपूर्ण विधि

शिवरात्रि एवं भगवान शिव से सम्बन्धित अन्य अवसरों पर पौराणिक मन्त्रों के जाप सहित सभी सोलह प्रकार के अनुष्ठानों द्वारा भगवान शिव की पूजा की जाती है। सभी 16 अनुष्ठानों के माध्यम से किये गये देवी-देवताओं के पूजन को षोडशोपचार पूजा के रूप में जाना जाता है।

इस पृष्ठ में सामग्री, मुख्य चरण, उपयोगी मंत्र और सावधानियाँ सरल रूप में दी गई हैं ताकि पाठक पूजा को व्यवस्थित तरीके से कर सके।

इसे विशेष रूप से सोमवार तथा महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जा सकता है।

पूजा विधि संदर्भ सूचना

यह पूजा-विधि भक्ति और शैक्षिक संदर्भ के लिए दी गई है। घर, कुल-परंपरा, क्षेत्र, गुरु-परंपरा या आचार्य के अनुसार सामग्री, क्रम, मंत्र या निषेध बदल सकते हैं। किसी विशेष अनुष्ठान, व्रत या विस्तृत कर्मकांड के लिए अपने परिवार की परंपरा या योग्य आचार्य की सलाह को प्राथमिकता दें।

विषय सूची

  1. ध्यानम्
  2. आवाहनम्
  3. पाद्यम्
  4. अर्घ्यम्
  5. आचमनीयम्
  6. गोदुग्ध-स्नानम्
  7. दधि-स्नानम्
  8. घृत-स्नानम्
  9. मधु-स्नानम्
  10. शर्करा स्नानम्
  11. अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
  12. निष्कर्ष
  13. अन्य पूजा विधि

ध्यानम्

पूजा का शुभारम्भ, भगवान शिव का ध्यान करते हुये करना चाहिये। ध्यान, शिवलिङ्ग के समक्ष किया जाना चाहिये। भगवान शिव का ध्यान करते समय निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करना चाहिये।

ध्यायेन्नित्यं महेशं रजतगिरिनिभं चारुचन्द्रावतंसं रत्नाकल्पोज्ज्वलाङ्गं परशुमृगवराभीतिहस्तं प्रसन्नम्। पद्मासीनं समन्तात् स्तुतममरगणैर्व्याघ्रकृत्तिं वसानं विश्वाद्यं विश्वबीजं निखिलभयहरं पञ्चवक्त्रं त्रिनेत्रम्॥ बन्धूकसन्निभं देवं त्रिनेत्रं चन्द्रशेखरम्‌। त्रिशूलधारिणं वन्दे चारुहासं सुनिर्मलम्‌॥ कपालधारिणं देवं वरदाभयहस्तकम्‌। उमया सहितं शम्भुं ध्यायेत्‌ सोमेश्वरं सदा॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः ध्यानं समर्पयामि।

आवाहनम्

आवाहनं समर्पयामि - भगवान शिव का ध्यान करने के पश्चात्, मूर्ति के समक्ष आवाहन मुद्रा प्रदर्शित करते हुये, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करना चाहिये। दोनों हथेलियों को मिलाकर तथा अँगूठे को अन्दर की ओर मोड़कर आवाहन मुद्रा बनायी जाती है।

आगच्छ भगवन्देव स्थाने चात्र स्थिरो भव। यावत्पूजां करिष्यामि तावत्त्वं सन्निधौ भव॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः आवाहनं समर्पयामि।

पाद्यम्

पाद्यम् समर्पयामि - भगवान शिव का आवाहन करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, उन्हें चरण प्रक्षालन हेतु जल अर्पित करें।

महादेव महेशान महादेव परात्पर। पाद्यं गृहाण मद्दतं पार्वतीसहितेश्वर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः पाद्यं समर्पयामि।

अर्घ्यम्

अर्घ्यम् समर्पयामि - पाद्य अर्पण करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को मस्तक के अभिषेक हेतु जल अर्पित करें।

त्र्यम्बकेश सदाचार जगदादिविधायक। अर्घ्यं गृहाण देवेश साम्बसर्वार्थदायक॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः अर्घ्यं समर्पयामि।

आचमनीयम्

आचमनीयम् समर्पयामि - अर्घ्य अर्पण करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को आचमन हेतु जल अर्पित करें।

त्रिपुरान्तक दीनार्तिनाश श्रीकण्ठशाश्वत। गृहाणाचमनीयं च पवित्रोदककल्पितम्॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः आचमनीयं समर्पयामि।

गोदुग्ध-स्नानम्

गोदुग्ध स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का गाय के दूध से अभिषेक करें।

मधुरं गोपयः पुण्यं पटपूतं पुरस्कृतम्‌। स्नानार्थं देव देवेश गृहाण परमेश्वर!॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः गोदुग्धस्नानं समर्पयामि।

दधि-स्नानम्

दधि स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का दधि (दही) से अभिषेक करें।

दुर्लभं दिवि सुस्वादु दधि सर्वप्रियं परम्‌। पुष्टिदं पार्वतीनाथ! स्नानाय प्रतिगृह्यताम्॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः दधिस्नानं समर्पयामि।

घृत-स्नानम्

घृत स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का घृत (घी) से अभिषेक करें।

घृतं गव्यं शुचि स्निग्धं सुसेव्यं पुष्टिमिच्छताम्‌। गृहाण गिरिजानाथ स्नानाय चन्द्रशेखर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः घृतस्नानं समर्पयामि।

मधु-स्नानम्

मधु स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का मधु (शहद) से अभिषेक करें।

मधुरं मृदु मोहघ्नं स्वरभङ्गविनाशनम्‌। महादेवेदमुत्सृष्टं तव स्नानाय शङ्‌कर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः मधुस्नानं समर्पयामि।

शर्करा स्नानम्

शर्करा स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का शर्करा (शक्कर) से अभिषेक करें।

तापशान्तिकरी शीता मधुरास्वादसंयुता। स्नानार्थं देवदेवेश! शर्करेयं प्रदीयते॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः शर्करास्नानं समर्पयामि।

शुद्धोदक-स्नानम्

शुद्धोदक स्नानम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव का शुद्ध एवं स्वच्छ जल से अभिषेक करें।

गङ्गा गोदावरी रेवा पयोष्णी यमुना तथा। सरस्वत्यादितीर्थानि स्नानार्थं प्रतिगृह्यताम्‌॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः शुद्धोदकस्नानं समर्पयामि।

वस्त्रम्

वस्त्रं समर्पयामि - शुद्धोदक स्नान अर्पण करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को वस्त्र अर्पित करें।

सर्वभूषाधिके सौम्ये लोकलज्जानिवारणे। मयोपपादिते देव! गृह्यतां वाससी शुभे॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः वस्त्रं समर्पयामि।

यज्ञोपवीतम्

यज्ञोपवीतं समर्पयामि - वस्त्र अर्पण करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्रों का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को पवित्र सूत्र अर्पित करें।

नवभिस्तन्तुभिर्युक्तं त्रिगुणं देवतामयम्‌। उपवीतं चोत्तरीयं गृहाण पार्वतीपते!॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः यज्ञोपवीतं समर्पयामि।

गन्धः

गन्धम् समर्पयामि - निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को सूखा चन्दन अथवा चन्दन का लेप अर्पित करें।

श्रीखण्डं चन्दनं दिव्यं गन्धाढ्यं सुमनोहरम्‌। विलेपनं सुरश्रेष्ठ चन्दनं प्रतिगृह्यताम्‌॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः गन्धं समर्पयामि।

अक्षताः

अक्षतान् समर्पयामि - गन्धम् अर्पण करने के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को अक्षत अर्पित करें।

अक्षताश्च सुरश्रेष्ठ शुभ्रा धूताश्च निर्मलाः। मया निवेदिता भक्त्या गृहाण परमेश्वर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः अक्षतान् समर्पयामि।

पुष्पाणि

पुष्पमालाम् समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को पुष्प एवं पुष्प हार अर्पित करें।

माल्यादीनि सुगन्धीनि मालत्यादीनि वै प्रभो। मयाऽऽनीतानि पुष्पाणि गृहाण परमेश्वर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः पुष्पाणि समर्पयामि।

बिल्वपत्राणि

बिल्व पत्राणि समर्पयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को बिल्व पत्र अर्पित करें।

बिल्वपत्रं सुवर्णेन त्रिशूलाकारमेव च। मयाऽर्पितं महादेव! बिल्वपत्रं गृहाण मे॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः बिल्वपत्राणि समर्पयामि।

धूपम्

धूपम् आघ्रापयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को अगरबत्ती अथवा धूपबत्ती अर्पित करें।

वनस्पतिरसोद्भूतो गन्धाढ्यो गन्ध उत्तमः। आघ्रेयः सर्वदेवानां धूपोऽयं प्रतिगृह्यताम्‌॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः धूपं घ्रापयामि।

दीपः

दीपं दर्शयामि - तत् पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव के निमित्त शुद्ध देशी घी का दीपक प्रज्वलित करें।

साज्यं च वर्तिसंयुक्तं वह्निना योजितं मया। दीपं गृहाण देवेश! त्रैलोक्यतिमिरापहम्॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः दीपं दर्शयामि।

नैवेद्यम्

नैवेद्यं निवेदयामि - दीपदान के पश्चात् हस्त प्रक्षालन कर नैवेद्य अर्पित करें। नैवेद्य में विभिन्न प्रकार के फल एवं मिष्टान्न सम्मिलित होने चाहिये तथा इन्हें निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये भगवान शिव को अर्पित करना चाहिये।

शर्कराघृतसंयुक्तं मधुरं स्वादु चोत्तमम्‌। उपहारसमायुक्तं नैवेद्यं प्रतिगृह्यताम्‌॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः नैवेद्यं निवेदयामि।

आचमनीयम्

आचमनीयं समर्पयामि - तत् पश्चात् निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को आचमन अर्पित करें।

एलोशीर-लवङ्गादि-कर्पूर-परिवासितम्‌। प्राशनार्थं कृतं तोयं गृहाण गिरिजापते!॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः आचमनीयं समर्पयामि।

ताम्बूलम्

ताम्बूलं निवेदयामि - तत् पश्चात् निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को पान (ताम्बूल) अर्पित करें।

पूगीफलं महद्‌दिव्यं नागवल्लीदलैर्युतम्‌। ऐलाचूर्णादिसंयुक्तं ताम्बूलं प्रतिगृह्यताम्‌॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः ताम्बूलं समर्पयामि।

दक्षिणा

दक्षिणां समर्पयामि - ताम्बूल अर्पण के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को दक्षिणा के रूप में धन अर्पित करें।

हिरण्यगर्भगर्भस्थं हेमबीजं विभावसोः। अनन्तपुण्यफलदमतः शान्तिं प्रयच्छ मे॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः दक्षिणां समर्पयामि।

आरार्तिक्यम् (आरती)

आरार्तिक्यं समर्पयामि - दक्षिणा अर्पण के पश्चात् पूजा की थाली में कपूर प्रज्वलित कर, निम्नलिखित मन्त्र का जाप करते हुये भगवान शिव की आरती करें।

कदलीगर्भसम्भूतं कर्पूरं च प्रदीपितम्‌। आरार्तिक्यमहं कुर्वे पश्य मे वरदो भव॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः आरार्तिक्यं समर्पयामि।

प्रदक्षिणा

प्रदक्षिणाम् समर्पयामि - आरती के उपरान्त, निम्नलिखित मन्त्र का जाप करते हुये, भगवान शिव की आधी परिक्रमा करें।

यानि कानि च पापानि जन्मान्तरकृतानि वै। तानि सर्वाणि नश्यन्तु प्रदक्षिणां पदे पदे॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः प्रदक्षिणां समर्पयामि।

मन्त्रपुष्पाञ्जलिः

मन्त्र पुष्पाञ्जलि समर्पयामि - प्रदक्षिणा के पश्चात्, निम्नलिखित मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें।

नानासुगन्धपुष्पैश्च यथा कालोद्भवैरपि। पुष्पाञ्जलिर्मया दत्ता गृहाण महेश्वर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः मन्त्रपुष्पाञ्जलिं समर्पयामि।

क्षमा-प्रार्थना

मन्त्र पुष्पाञ्जलि के उपरान्त, क्षमा-प्रार्थना मन्त्र का उच्चारण करते हुये, भगवान शिव से क्षमा-याचना करें।

आवाहनं न जानामि न जानामि तवार्चनम्‌। पूजां चैव न जानामि क्षमस्व मां महेश्वर॥ अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम। तस्मात्कारुण्यभावेन रक्षस्व पार्वतीपते॥ गतं पापं गतं दुःखं गतं दारिद्र्यमेव च। आगता सुखसम्पत्तिः पुण्याच्च तव दर्शनात्‌॥ मन्त्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वर!। यत्पूजितं मया देव परिपूर्णं तदस्तु मे॥ यदक्षरपदं भ्रष्टं मात्राहीनं च यद्भवेत्‌। तत्सर्वं क्षम्यतां देव प्रसीद नन्दिकन्धर॥

ॐ साङ्गाय सायुधाय साम्बसदाशिवाय नमः क्षमा-प्रार्थनां समर्पयामि।

शिव पूजा विधि से जुड़े अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

शिव पूजा विधि कब करनी चाहिए?
शिव पूजा विधि सोमवार तथा महाशिवरात्रि जैसे अवसरों पर श्रद्धा के साथ की जा सकती है।
शिव पूजा विधि के लिए कौन-सी सामग्री चाहिए?
पूजा की सामग्री पूजा के प्रकार पर निर्भर करती है, लेकिन दीपक, जल, पुष्प, अक्षत, रोली और नैवेद्य जैसी मूल सामग्री सामान्यतः उपयोगी रहती है।
क्या शिव पूजा विधि घर पर की जा सकती है?
हाँ, शिव पूजा विधि को घर पर भी श्रद्धा, स्वच्छता और क्रमबद्ध विधि के साथ किया जा सकता है।
शिव पूजा विधि के बाद क्या करना चाहिए?
पूजा पूर्ण होने के बाद प्रार्थना, आरती, प्रसाद वितरण और कुछ क्षण शांत बैठकर स्मरण करना शुभ माना जाता है।

निष्कर्ष

शिव पूजा विधि को सामग्री, क्रम और श्रद्धा के साथ किया जाए तो पूजा अधिक व्यवस्थित, सहज और अर्थपूर्ण बनती है।

अन्य पूजा विधि पढ़ें

काली पूजा विधि (Kali Puja Vidhi in Hindi) - सामग्री, क्रम और संपूर्ण विधिकुबेर पूजा विधि (Kuber Puja Vidhi in Hindi) - सामग्री, क्रम और संपूर्ण विधिकृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि (Krishna Janmashtami Puja Vidhi in Hindi) - सामग्री, क्रम और संपूर्ण विधिगणेश चतुर्थी पूजा विधि (Ganesha Chaturthi Puja Vidhi in Hindi) - सामग्री, क्रम और संपूर्ण विधि
संबंधित लेख

इसी प्रकार की अन्य पूजा विधि

पूजा विधि
हनुमान पूजा विधि

हनुमान पूजा विधि

हनुमान पूजा विधि की सामग्री, क्रम, मुख्य चरण और संपूर्ण विधि हिंदी में पढ़ें।

पूजा विधि
सत्यनारायण पूजा विधि

सत्यनारायण पूजा विधि

सत्यनारायण पूजा विधि की सामग्री, क्रम, मुख्य चरण और संपूर्ण विधि हिंदी में पढ़ें।

पूजा विधि
षोडशोपचार सरस्वती पूजा विधि

षोडशोपचार सरस्वती पूजा विधि

षोडशोपचार सरस्वती पूजा विधि की सामग्री, क्रम, मुख्य चरण और संपूर्ण विधि हिंदी में पढ़ें।